22 साल से सिक्के सहेज रहा शख्स, 1818 की ईस्ट इंडिया कंपनी से निज़ाम काल तक का कलेक्शन
हैदराबाद का एक शख्स पिछले 22-वर्षों से सिक्कों के ज़रिए इतिहास सहेज रहा है। इस व्यक्ति के पास 1818 की ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्कों से लेकर हैदराबाद के निज़ाम के दौर तक की दुर्लभ मुद्राएं मौजूद हैं। शख्स ने बताया कि वह इसे सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि बिना घाटे का एक सुरक्षित निवेश भी मानते हैं।