22 साल से कोरियोग्राफर हूं लेकिन आज भी फिल्म के पोस्टर पर नाम नहीं होता: बॉस्को मार्टिस
कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है कि 22-साल से कोरियोग्राफी करने के बावजूद फिल्मों के पोस्टर पर उनका नाम नहीं होता है। उन्होंने कहा, "लोगों का कोरियोग्राफर को नहीं जानना दुखद है...जब संगीतकार, गायक, लेखक हर किसी का नाम होता है तो देश को गानों के स्टेप्स पर नचाने वाले कोरियोग्राफर्स का नाम भी होना चाहिए।"