इसरो ने शनिवार को बताया कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है और उसे स्लीप मोड में डाल दिया गया है। इसरो ने आगे कहा कि चंद्रमा पर अगला सूर्योदय 22 सितंबर 2023 को होने की उम्मीद है। इससे पहले इसरो ने बताया था कि प्रज्ञान चंद्रमा पर 100-मीटर की दूरी तय कर चुका है।