23% तक चढ़ेगा मुकेश अंबानी की इस कंपनी का शेयर, जेफरीज़ ने बताईं बड़ी वजहें
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसके टारगेट प्राइस को ₹1670 किया है। यह टारगेट कंपनी के मौजूदा शेयर प्राइस से 23% अधिक है यानी फर्म को भरोसा है कि यह शेयर 23% चढ़ेगा। बकौल जेफरीज़, कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (ओ2सी) बिज़नेस और रिलायंस जियो का आईपीओ 2-अहम ट्रिगर हैं।