23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के उतरने की उम्मीद: इसरो
इसरो ने रविवार को बताया, "चंद्रयान 3 के चंद्रमा🌖 की सतह पर 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 6:04 बजे उतरने की उम्मीद है।" इससे पहले 20 अगस्त को रात 1:50 बजे चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर अपने आखिरी डीबूस्टिंग ऑपरेशन से गुज़रा था जिसके बाद स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा की कक्षा में 25 किमीx134 किमी तक पहुंच गया था।