23 किलो वज़न घटाने के बाद ज़्यादा काम मिलने लगे: नेहा धूपिया
ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बताया है कि अपने दोनों बच्चों के जन्म के बाद से उन्होंने 23 किलोग्राम वज़न घटाया है। बकौल नेहा, वज़न घटाने के बाद से उन्हें ज़्यादा काम मिलने लगे हैं और वह पहले से बेहतर दिखने व महसूस करने लगी हैं। उन्होंने कहा, "जितना वज़न कम करना चाहती हूं उतना अब तक नहीं कर पाई हूं।"