23 जुलाई को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट किया जाएगा पेश
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को बताया कि 23 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की संस्तुति पर राष्ट्रपति ने बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई-12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। मोदी सरकार 3.0 का यह पहला बजट होगा।