2-3 दिन कॉकपिट ट्रेनिंग हुई, कैप्टन ने प्लेन उड़ाने से जुड़ी बातें बताईं: 'रनवे 34' पर रकुल
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपनी आगामी फिल्म 'रनवे 34' में एक पायलट की भूमिका निभाने को लेकर की गई तैयारी पर कहा है कि टीम ने लगभग 2-3 दिनों के लिए कॉकपिट प्रशिक्षण लिया था। बकौल ऐक्ट्रेस, "हमने एक असली सिम्युलेटर में शूटिंग की...एक कैप्टन ने पैनल का काम...सही बटन का उपयोग...प्लेन उड़ाते समय सही शब्दावली का प्रयोग बताया।"