23 फरवरी को पाक को हराकर भारत वाहवाही लूट लेगा पर WTC का क्या?: BGT में हार पर कैफ
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 10 साल बाद हार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि भारत को एक टेस्ट टीम बनाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अगले महीने (23-फरवरी) होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम वाहवाही लूट लेगी और फिर से वाइट बॉल की चैंपियन टीम कहलाएगी लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का क्या?