23 वर्षीय NEET छात्रा ने देहरादून में की खुदकुशी, NEET री-एग्जाम को लेकर थी परेशान
देहरादून (उत्तराखंड) की 23 वर्षीय रिया कुमारी थापा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिया NEET अभ्यर्थी थी और उन्होंने कथित सुसाइड नोट में 'मम्मी-पापा आई लव यू' लिखा है। 12वीं में 96.7% अंक हासिल करने वालीं रिया ने रद्द हुई NEET परीक्षा दी थी और वह कथित तौर पर री-एग्ज़ाम को लेकर परेशान थीं।