23 वर्षीय अस्मिता डे ने रचा इतिहास, CWG में भारत को जूडो का पहला गोल्ड दिलाया
भारत की 23-वर्षीय अस्मिता डे ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं के 48-किलोग्राम जूडो फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को हराकर भारत के लिए जूडो में स्वर्ण पदक जीता है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का जूडो में पहला स्वर्ण पदक है। CWG-2026 में भारत अबतक 4 स्वर्ण सहित कुल 18-पदक जीत चुका है।