23 वर्षीय छात्रा की दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के बाहर सिर पर रॉड मारकर की गई हत्या
मालवीय नगर (दिल्ली) में शुक्रवार को अरबिंदो कॉलेज के बाहर एक पार्क में 23 वर्षीय लड़की पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। बकौल पुलिस, मृतका कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा थी और उसके सिर पर रॉड मारी गई है। पुलिस ने रॉड बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।