23 वर्षीय परवीन ने 19वें एशियाई खेलों में भारत के लिए बॉक्सिंग में जीता चौथा पदक
भारत की 23 वर्षीय बॉक्सर परवीन हुड्डा ने चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत लिया है। महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में परवीन चीनी ताइपे बॉक्सर लिन यू तिंग से 5:0 से हार गईं। 19वें एशियन गेम्स में भारत के बॉक्सिंग में अब कुल 4 पदक हो गए हैं।