23 वर्षीय सौरव चौहान ने जड़ा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक
गुजरात के 23-वर्षीय बल्लेबाज़ सौरव चौहान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा है। सौरव ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 13-गेंदों पर अर्धशतक बनाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज़ अर्धशतक का पिछला रिकॉर्ड मेघालय के अभय नेगी के नाम था जिन्होंने 2019 में 14-गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।