23 साल से अलग रह रहे दर्शन और अपरा का अब तक क्यों नहीं हुआ तलाक?
अभिनेता दर्शन जरीवाला ने पत्नी अपरा मेहता के 'पति ने सबसे बदसूरत औरत कहा' वाले दावे के बाद दोनों के रिश्ते पर बातचीत की है। बकौल दर्शन, वे दोनों 23 साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने तलाक के लिए अर्ज़ी भी दाखिल की थी...लेकिन अपरा ने सहमति नहीं दी जिसके बाद तलाक का आवेदन खारिज हो गया।"