230 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, हमने अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं की: रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद कहा है कि 230 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। उन्होंने कहा, "एक टीम के रूप में हम विफल हुए। हमने अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं की। मैं चाहता था कि मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह मैच को पांचवें दिन तक ले जाएं।"