23,000% से अधिक बढ़ा भारतीय जीवन बीमा निगम का शुद्ध मुनाफा
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 23,100% बढ़कर ₹682 करोड़ हो गया। मई में सूचीबद्ध हुई एलआईसी का पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ ₹2.94 करोड़ था। कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर ₹7,429 करोड़ जबकि कुल आय ₹1,68,881 करोड़ हो गई।