24-29 दिसंबर तक अमेरिका का दौरा करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 24-29 दिसंबर 2024 तक अमेरिका का दौरा करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान जयशंकर अमेरिका में अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बकौल मंत्रालय, इसके अलावा जयशंकर अमेरिका में भारत के महावाणिज्यदूतों के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

Load More