24 अक्टूबर से आईओएस 10 व 11 वाले एप्पल आईफोन पर वॉट्सऐप नहीं करेगा सपोर्ट
WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप 24 अक्टूबर से आईओएस 10 व 11 पर चलने वाले एप्पल के आईफोन्स को सपोर्ट नहीं करेगा। वॉट्सऐप हेल्प सेंटर के मुताबिक, ऐप आईओएस 12 या उससे नए वर्ज़न वाले आईफोन्स को सपोर्ट करेगा। बकौल वॉट्सऐप, "हम...नए वर्ज़न को सपोर्ट करने के लिए पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करना नियमित रूप से बंद करते रहते हैं।"