24 अगस्त से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 24-26 अगस्त तक बैंक लगातार 3 दिन तक बंद रहेंगे। दरअसल, 24 अगस्त को चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी है जबकि 25 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। वहीं, 26 अगस्त (सोमवार) को कृष्ण जन्माष्टमी के चलते बैंक बंद रहेंगे।

Load More