24 घंटे फ्री बिजली देना एक जादू है, ये जादू सिर्फ मुझे आता है: गुजरात में केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा, "गुजरात में भी बिजली फ्री हो सकती है...शर्त एक ही है...आपको सत्ता बदलनी होगी।" उन्होंने कहा, "24-घंटे फ्री बिजली देना एक जादू है...ये जादू सिर्फ मुझे आता है...भगवान ने ये विद्या केवल...मुझे...दी है।" उन्होंने कहा कि हम बिजली कंपनियों से पैसे नहीं खाते, हम जनता के हक में काम करते हैं।