24 घंटे में बदलने पड़े 'अग्निपथ' के नियम, जल्दबाज़ी में युवाओं पर थोप रहे योजना: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'अग्निपथ' स्कीम पर शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, "24 घंटे भी नहीं बीते कि बीजेपी सरकार को...भर्ती का नियम बदलना पड़ा...मतलब, योजना जल्दबाज़ी में युवाओं पर थोपी जा रही है।" उन्होंने लिखा, "(प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी जी...इस स्कीम को तुरंत वापस लीजिए...सेना की भर्ती को (आयु में छूट देकर) पहले की तरह कीजिए।"