24 जून से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, 8 दिनों तक चलेगा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद का विशेष सत्र 24 जून से शुरू होगा और यह 8 दिनों तक चलेगा। 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी और 26 जून को स्पीकर का चुनाव होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनडीए को समर्थन देने के बदले जेडीयू और टीडीपी दोनों ने ही स्पीकर के पद की मांग की है।