24 दिन बाद जेल से रिहा हुए ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर, वीडियो आया सामने

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर 2018 के एक ट्वीट मामले में गिरफ्तार किए जाने के 24-दिन बाद बुधवार को तिहाड़ जेल (दिल्ली) से रिहा हो गए। रिहा हुए ज़ुबैर का वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में ज़ुबैर के खिलाफ दर्ज सभी मामलों में अंतरिम ज़मानत देते हुए उनकी तत्काल रिहाई का आदेश दिया था।

Load More