24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली की नवगठित सरकार का पहला विधानसभा सत्र, पेश होगी CAG रिपोर्ट
दिल्ली की नवगठित सरकार का पहला विधानसभा सत्र 24 फरवरी को शुरू होगा। बीजेपी विधायक व विधानसभा के होने वाले स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया है और यह सत्र 24 से 27 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी।