24 भारतीय चालक दल वाले जहाज़ पर ओमान के पास हुआ हमला
रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान के पास 24 भारतीय चालक दल वाले एक जहाज़ पर हमला हुआ है। सरकार ने बताया कि जहाज़ एमटी मारिवेक्स में आग लगी थी। हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, एमटी मारिवेक्स पर सवार सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।