24 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल के परिवार ने बताई उनकी आत्महत्या करने की वजह
कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल के परिवार ने बताया है कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में गिरावट आने के चलते 24-वर्षीय मीशा काफी तनाव में थी और करियर डूबने के डर से उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। मीशा के परिवार द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, "इंस्टाग्राम कोई असली दुनिया नहीं है...फॉलोअर्स का प्यार असली नहीं है।"