24 वर्षीय शख्स ने यूपी में की मां व 4 बहनों की हत्या
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बुधवार को बताया कि 24-वर्षीय शख्स ने एक होटल में अपनी मां व 4 बहनों की हत्या कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने पारिवारिक कलह के चलते इस घटना को अंजाम दिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।