24 वर्षीय अडल्ट स्टार का शव पेरू में मिला, कुछ माह पहले इंडस्ट्री में शोषण के लगाए थे आरोप
पेरू की 24-वर्षीय अडल्ट फिल्म स्टार थाइना फील्ड्स का शव इस हफ्ते उनके घर पर बरामद हुआ। उनका असली नाम अबीगैल था और कुछ महीने पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि पॉर्न इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में उन्हें यौन शोषण और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने पहले मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझने का भी खुलासा किया था।