24 वर्षीय टिक-टॉक स्टार महक बुखारी को ठहराया गया मां के 21 वर्षीय प्रेमी की हत्या का दोषी
यूके में टिक-टॉक स्टार महक बुखारी (24) और उसकी मां अन्सरीन को अन्सरीन के 21-वर्षीय प्रेमी साकिब हुसैन और उसके दोस्त की हत्या का दोषी ठहराया गया है। साकिब ने अन्सरीन के प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी थी। साकिब और उसके दोस्त की कार को टक्कर मारी गई थी और पेड़ से टकराकर उसमें आग लग गई थी।