24 वर्षीय भारतीय छात्र की कनाडा में गोली मारकर की गई हत्या
कनाडा के साउथ वैंकूवर में शुक्रवार को 24-वर्षीय भारतीय छात्र चिराग अंतिल की उसकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। चिराग ने हाल ही में यूनिवर्सिटी कनाडा वेस्ट से एमबीए किया था और वर्क परमिट लिया था। सोनीपत (हरियाणा) में रह रहे चिराग के भाई रोमित अंतिल ने कहा, "उसका कभी किसी से कोई झगड़ा नहीं होता था।"