24 वर्षीय भारतीय छात्र की कनाडा में हत्या किए जाने के बाद उसकी मां ने पंजाब में की खुदकुशी
कनाडा में गुरविंदर नाथ नामक 24-वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद उसकी मां ने पंजाब में खुदकुशी कर ली है। गुरविंदर की मां को उसकी मौत के बारे में नहीं बताया गया था। शुक्रवार को गुरविंदर का शव आने से पहले घटना के बारे में पता चलने पर उसकी मां सदमे में चली गईं थी।