24 वर्षीय मलयालम अभिनेत्री लक्ष्मिका सजीवन का हार्ट अटैक से हुआ निधन

24 वर्षीय मलयालम अभिनेत्री लक्ष्मिका सजीवन का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट, उनका निधन शारजाह (यूएई) में हुआ और वह एक बैंक में काम करती थीं। लक्ष्मिका ने मलायलम शॉर्ट फिल्म 'कक्का' में 'पंचमी' की भूमिका निभाई थी व इसके अलावा 'पुझायम्मा', 'पंचवर्नाथथा' और 'सऊदी वेल्लक्का' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया था।

Load More