24 वर्षीय मोहम्मद आशिक ने जीता 'मास्टरशेफ इंडिया' सीज़न 8 का खिताब, मिले ₹25 लाख
मेंगलुरु (कर्नाटक) के 24-वर्षीय मोहम्मद आशिक ने 'मास्टरशेफ इंडिया' सीज़न 8 का खिताब जीत लिया है। जूस की दुकान चलाने वाले मोहम्मद आशिक को 'मास्टरशेफ इंडिया' की ट्रॉफी और ₹25 लाख की पुरस्कार राशि मिली है। वहीं, नम्बी जेसिका पहली व रुखसार सईद इस शो की दूसरी रनर-अप रहीं और इन दोनों को ₹5-₹5 लाख की पुरस्कार राशि मिली है।