24 वर्षीय युवती का हरियाणा में 3 लोगों ने किया रेप, मंगेतर से कहासुनी होने पर घर से निकली थी
फरीदाबाद (हरियाणा) में 24-वर्षीय लड़की से गैंगरेप करने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मंगेतर से कहासुनी पर घर से निकली पीड़िता कुछ समय बाद घर लौटने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो चालक व उसके साथियों ने झाड़ियों में ले जाकर उसका रेप किया और वह उनकी आंख में मिट्टी फेंककर भागी थी।