24 साल पहले आज ही के दिन मिस वर्ल्ड बनी थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा आज एक सफल अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री हैं मगर ऐक्टिंग करिअर से पहले भी वह विश्व में भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रियंका ने 30 नवंबर 2000 में लंदन (यूके) में दुनियाभर से पहुंची 95 सुंदरियों को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका ने जब यह खिताब जीता तब वह महज़ 18 साल की थीं।