24 साल बाद उत्तर कोरिया जाएंगे पुतिन, किम जोंग-उन से करेंगे मुलाकात
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शीर्ष नेता किम जोंग-उन से मुलाकात करने के लिए 24 साल बाद 18 जून (मंगलवार) को उत्तर कोरिया की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) के मुताबिक, दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीकी और मानवीय क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने की योजना बनाई गई है।