24 साल की उम्र में बच्चा गोद लेने के मेरे फैसले के खिलाफ थीं मां: सुष्मिता सेन
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने 24 साल की उम्र में बेटी रेने को गोद लेने को लेकर बात की है और कहा कि उनकी मां सुभ्रा सेन इस फैसले के खिलाफ थीं। उन्होंने कहा, मां "मुझसे नाराज़ थीं। उनका कहना था कि मैं खुद अभी बच्ची हूं (किसी और बच्चे का खयाल कैसे रख पाऊंगी)। मेरे पिता ने मेरा साथ दिया।"