24 साल की उम्र में मुझे ऋतिक रोशन की मां का रोल ऑफर हुआ था: ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बताया है कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें 24 साल की उम्र में अभिनेता ऋतिक रोशन की मां का रोल ऑफर किया था। उन्होंने कहा, "मुझसे किसी ने कहा था कि मैं बड़ी उम्र की महिलाओं का किरदार अच्छे से निभाती हूं।" बकौल अभिनेत्री, बिना सोचे-समझे ही उन्हें वह रोल ऑफर किया गया था।