24 साल बाद बनेगा तबू की फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल, पहली फिल्म के लेखक करेंगे निर्देशन
निर्देशक मोहन आज़ाद ने बताया है कि 2001 में रिलीज़ हुई ऐक्ट्रेस तबू की फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल बनाया जाएगा। फिल्म 'चांदनी बार' के पटकथा व डायलॉग लेखक आज़ाद इसके सीक्वल का निर्देशन करेंगे और फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग पूरी लिख ली गई है। बकौल आज़ाद, इस फिल्म को अगले साल दिसंबर में रिलीज़ किया जाएगा।