246 महिला सैन्य अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार करेगा विशेष चयन बोर्ड: एससी से सेना
सेना ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 246 महिला सैन्य अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार करने के लिए 9-जनवरी से विशेष चयन बोर्ड की बैठक होगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट महिला अधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उन्होंने कहा था कि पदोन्नति के लिए उनकी जगह पुरुष अधिकारियों के नामों पर विचार हो रहा है।