24-वर्षीय लड़की गुजरात में खुद से करेगी शादी; कहा- दिखाना चाहती हूं महिलाएं मायने रखती हैं
गुजरात में 24-वर्षीय क्षमा बिंदु नामक लड़की 11 जून को खुद से शादी करेंगी। उन्होंने कहा, "शायद मैं अपने देश में खुद से प्रेम करने का...उदाहरण बनने वाली पहली लड़की हूं...दिखाना चाहती हूं कि...महिलाएं मायने रखती हैं।" बकौल क्षमा, "लोग ऐसे इंसान से शादी करते हैं…जिससे वे प्यार करते हैं…मैं खुद से प्यार करती हूं…इसलिए यह शादी कर रही हूं।"