24वीं रैंकिंग वाले जापान ने 4 बार के चैंपियन जर्मनी को फीफा विश्व कप 2022 में हराया
फीफा विश्व कप-2022 में बुधवार को 24वीं रैंकिंग वाले जापान ने 4 बार के चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया। जर्मनी के इल्काय गुंडोआन ने 33वें मिनट में पेनल्टी को कन्वर्ट कर मैच का पहला गोल दागा। इसके बाद जापान के रित्सु दोन ने 75वें मिनट में और ताकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल दागकर जापान को जीत दिलाई।