25 किलो सोना पहनकर तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचा कपल व उसका परिवार, वायरल हुआ वीडियो
करीब 25 किलोग्राम सोने के आभूषण पहनकर आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी मंदिर) में दर्शन करने पहुंचे कपल व उसके परिवार का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दो पुरुष मोटे-मोटे गोल्ड चेन पहने दिख रहे हैं जबकि महिला गोल्डन साड़ी के साथ सोने का हार व अन्य आभूषण पहनी नज़र आ रही है।