25 किलो से अधिक के प्री-पैक्ड व लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर नहीं लगेगा कोई जीएसटी: सरकार
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 25 किलोग्राम से अधिक वज़न वाले अनाज और दाल जैसे प्री-पैक्ड और लेबल वाले खाद्य पदार्थों के सिंगल पैकेज पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। बकौल मंत्रालय, अगर कोई दुकानदार किसी मैन्युफैक्चरर से 25 किलोग्राम के पैक में खरीदे गए सामान को कम मात्रा में बेचता है तो उस पर जीएसटी नहीं देना होगा।