25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान'
शाहरुख खान ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी फिल्म 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। शाहरुख ने फिल्म के टीज़र के साथ रिलीज़ डेट की घोषणा की और लिखा, "पता है कि देर हो चुकी है...लेकिन तारीख याद रखना...पठान का समय अब शुरू होता है।" फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज़ होगी।