25 जुलाई को होगा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा 25 जुलाई (सोमवार) को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, उस दिन संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू होगी। शपथ लेने के बाद मुर्मू देश की पहली आदिवासी व दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।