25% तक घटाया जाएगा ट्रेनों की एसी चेयर कार और एग्ज़ीक्यूटिव क्लास का किराया
रेल मंत्रालय ने एसी सिटिंग सुविधा वाली ट्रेनों के किराए में रियायत देने का एलान किया है। इसके तहत अनुभूति और विस्टाडोम कोच समेत सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एग्ज़ीक्यूटिव क्लास का किराया 25% तक घटाया जाएगा। यह रियायत उन ट्रेनों के किराए में दी जाएगी जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50% से कम सीटें भरी थीं।