25 मिनट ज़्यादा ब्रेक लेने पर बॉस ने कर्मचारी को डांटा, चैट आई सामने
एक रेडिट यूज़र ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया है कि निर्धारित 1 घंटे से 25 मिनट ज़्यादा ब्रेक लेने पर बॉस ने उसे डांटा। बकौल कर्मचारी, बॉस ने टॉयलेट का उपयोग करने के लिए 10 मिनट के अतिरिक्त ब्रेक के कर्मचारी के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया। एक यूज़र ने लिखा, "अब स्कूल भी बेहतर लगते हैं।"