25 वर्षों की तपस्या का फल मिला: महामंडलेश्वर बनने को लेकर विवाद पर ममता कुलकर्णी
ऐक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने पर हुए विवाद को लेकर कहा है कि भगवान ने उन्हें उनकी 25 सालों की तपस्या का फल दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में उनके लिए यह ईश्वर की कृपा थी। गौरतलब है कि ममता 24 जनवरी, 2025 को महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनाई गई थीं।